मुंबई इंडियंस में हर दिन नयी चीजें सीखने को मिली : हार्दिक पंड्या
NULL
05:43 PM May 18, 2018 IST | Desk Team
नयी दिल्ली : मुंबई इंडियंस के आल राउंडर हार्दिक पंड्या का कहना है कि जब टीम महान खिलाड़ियों से भरी हो तो युवा क्रिकेटर हर दिन एक या दो चीजें सीख सकते हैं। पंड्या ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा , ‘‘ टीम में इतने सारे महान खिलाड़ी हैं और हर दिन हमें एक नयी चीज सीखने को मिलती है। इसलिये मेरे लिये मुंबई इंडिंयस के लिये खेलना सपने के साकार होने जैसा है। ’’ इस मौके पर मुंबई इंडियंस के उनके साथी सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी उपस्थित थे।
Advertisement
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
Advertisement