For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

15 जून को होगा सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को बना सकता है बिजनेस किंग

02:21 PM Jun 05, 2024 IST
15 जून को होगा सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश  इन राशि वालों को बना सकता है बिजनेस किंग

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मकारक ग्रह माना जाता है। उदय लग्न और चन्द्र लग्न के बाद सूर्य लग्न की कुंडली भी प्रायः बनाई जाती है। इन तीनों लग्नों के आधार पर सुदर्शन चक्र बनाया जाता है। पुराने जमाने में राजा-महाराजाओं की कुंडली में सूर्य को देख कर ही फलित कहा जाता रहा है। अब भी माना जाता है कि समाज के उच्चतम वर्ग के लोगों की सूर्य कुंडली ही देखनी चाहिए। इन बातों से यह सिद्ध होता है कि सूर्य स्वयं में एक लग्न है। सूर्य उच्चतम सफलता, सरकार या राजनीति में उच्च पद और प्रसिद्धि का प्रधान कारक है। यदि आप कोई ब्रांड लांच करते हैं तो पहले आपका सूर्य अवश्य देख लेना चाहिए। क्योंकि यदि आपकी कुंडली में सूर्य बलवान नहीं है तो आपका ब्रांड पॉपुलर नहीं हो सकेगा। सूर्य प्रधान लोग समाज में सूर्य की भांति ही चमकते हैं।

गोचर में सूर्य का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राजा सूर्य देव एक राशि में करीब एक माह तक रहते हैं। आगामी 15 जून 2024 को सूर्य अपनी शत्रु राशि वृषभ को छोड़कर तटस्थ राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। वास्तव में यह योग दिनांक 14 और 15 जून 2024 की मध्य रात्रि 12 बजकर 17 मिनट पर बनेगा। इस दिनांक के बाद सूर्य करीब एक माह तक मिथुन राशि में ही गोचर करेंगे।

मिथुन राशि बुध की राशि है। यह पुरुष संज्ञक और द्विस्वभाव की राशि है। वायु तत्त्व की यह राशि द्विपाद राशि है। पश्चिम दिशा की स्वामिनी यह राशि शूद्र वर्ण की है। इस राशि में सूर्य अपना पूर्ण फल नहीं दे पाता है क्योंकि यह बुध की राशि है जो कि एक नपुंसक ग्रह है। इसलिए इसे तटस्थ राशि भी कहा जाता है।

कैसा रहेगा आपके लिए यह गोचर

यहां जो सूर्य का गोचर दिया जा रहा है वह आपकी नाम राशि के आधार पर है। इसे इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष राशि - आपके लिए सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। आपको बिजनेस में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। केवल अपने प्रयासों में तेजी दिखाने की आवश्यकता है।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ राशि - जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए यह माह बहुत अच्छा नहीं जायेगा। दूसरे स्थान का सूर्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी देता है। मानसिक प्रताड़ना और कार्यों में बाधा की आशंका बनी रहेगी। परिवार से दूर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन यह यात्रा ज्यादा लाभदायक रहे, इसकी संभावना बहुत कम है।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन राशि - आपकी राशि पर सूर्य होने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और लोगों का सहयोग मिलने से बिजनेस या सर्विस में नये अवसर मिल सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। मन में भी धर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक क्रिया-कलाप के भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क राशि - नौकरी पेशा लोगों को के लिए मिथुन राशि का सूर्य बहुत अच्छा नहीं है। जो लोग नौकरी करते हैं उनको अपने कार्य स्थल पर परेशानी बढ़ सकती है। उच्चाधिकारियों से अनबन रह सकती है। व्यर्थ की यात्राओं से धन ओर समय की बर्बादी संभव है। हालांकि बिजनेस करने वालों को बहुत ज्यादा नकारात्मक प्रभाव देखने में नहीं आयेगा। बिजनेस में गति सामान्य रहेगी।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह राशि - गोचर में जब कोई क्रूर या पाप ग्रह आए तो वह हमेशा बहुत शुभ फल देता है। कार्यों में सफलता और नये अवसरों की प्राप्ति होती है। इसलिए आपके लिए यह सूर्य का मिथुन राशि में होना किसी सौगात से कम नहीं है। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना बनेगी और आर्थिक उन्नति के साथ ही सरकार की किसी योजना से भी लाभ उठा सकेंगे।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या राशि - आपके लिए बिजनेस की परेशानियां कुछ हद तक खत्म हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। यदि प्राइवेट नौकरी में है तो बडे अधिकारियों के संपर्कों का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में आपका पक्ष मजबूती से सामने आयेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही किसी चिंता से छुटकारा मिलेगा।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला राशि - नवम घर का सूर्य बहुत खराब नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। परिस्थितियों का सामना करेंगे तो अवश्य कुछ हासिल कर पायेंगे। परिश्रम का पूरा लाभ मिल जायेगा। पहले से किये गये प्रयासों से भी लाभ होना संभावित है। हालांकि आलस्य और थकान से पीड़ित रह सकते हैं। कहीं घूमने या पर्यटन की योजना बन सकती हैं

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक राशि - आठवां सूर्य पिता से मतभेद पैदा करता है। यदि परिवार में किसी पुश्तैनी संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष कमजोर हो सकता है। इसलिए बहुत सोच समझ कर योजना बनाएं। यदि बिजनेस करते हैं तो अनावश्यक यात्राओं से बचने की कोशिश करें क्योंकि इस एक माह में दूर प्रदेशों की यात्राएं हो सकती हैं जिनसे लाभ की संभावना कम है।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु राशि - पेट संबंधी परेशानी उभर कर सामने आ सकती है इसलिए स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। यदि दांपत्य जीवन में पहले से कोई समस्या चल रही है तो अधिक सावचेत रहने की आवश्यकता है। आपका एक गलत फैसला समस्या को उग्र रूप दे सकता है। इसलिए 15 जुलाई तक पारिवारिक वातावरण में सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर राशि - छठे स्थान का सूर्य वह सफलता भी दे सकता है जिसकी आपने आशा नहीं की हो। यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है। रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी। यदि बिजनेस करते हैं तो बहुत से लाभ के सौदे होने की संभावना बनेगी। सांसारिक सुख की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुंभ राशि - पांचवां सूर्य पुत्र संतान के संबंध में चिंता देता है। संतान के करियर को लेकर कोई नई चिंता इस सामने आ सकती है। रिश्तेदारों और मित्रों से अनबन रह सकती है। भाग्य का साथ बहुत कम मिलेगा इसलिए परिश्रम की मात्रा को बढ़ाएं और कोई अवसर हाथ से नहीं जाने दें। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उनहें लाभ के सौदे मिलने में परेशानी हो सकती हैं

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन राशि - जनता से आपके संबंधों में खटास आ सकती है इसलिए सावधानी रखें। खासतौर जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको परेशानी का अनुभव होगा। शारीरिक तौर पर भी स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। आलस्य के कारण बहुत से कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे।

Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×