W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देशमुख के खिलाफ आरोपों पर फडणवीस ने कहा - महाराष्ट्र के चुप क्यों हैं सीएम उद्धव ठाकरे

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

05:44 PM Apr 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

देशमुख के खिलाफ आरोपों पर फडणवीस ने कहा   महाराष्ट्र के चुप क्यों हैं सीएम उद्धव ठाकरे
Advertisement
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। देशमुख ने सोमवार को राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह खुश हैं कि देशमुख ने पद छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में कई ‘‘सनसनीखेज खुलासे’’ होंगे।
Advertisement
बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए उगाही के आरोपों की सोमवार को सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद देशमुख ने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बाद उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
Advertisement
सिंह ने 25 मार्च को आपराधिक जनहित याचिका दायर कर देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और दावा किया था कि गृह मंत्री ने गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सहित पुलिस अधिकारियों से बार एवं रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था।
Advertisement
फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देशमुख के इस्तीफे की उम्मीद थी और उनके पास कोई और विकल्प नहीं था। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें पहले दिन ही नैतिकता याद करनी चाहिए थी जब आरोप लगाए गए थे। फडणवीस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? उनकी चुप्पी बेचैन करने वाली है।’’
ठाकरे नीत शिवसेना ने 2019 में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाई थी। इस बीच चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि जिन लोगों ने गलती की है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए अन्यथा लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा।
पाटिल ने कहा, ‘‘सीबीआई की 15 दिनों की प्रारंभिक जांच में कई चीजें बाहर आएंगी। देशमुख द्वारा वाजे से 100 करोड़ रुपये उगाही करने की मांग से जुड़ी सच्चाई बाहर आएगी।’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×