For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ये हैं भारत के प्रसिद्ध 7 श्रीकृष्ण मंदिर

02:27 PM Feb 04, 2024 IST | Aastha Paswan
ये हैं भारत के प्रसिद्ध 7 श्रीकृष्ण मंदिर
Famous Temples: अक्सर हम कोई भी शुभ काम के पहले मंदिर जाते हैं। इस समय हर कोई भगवान की शरण में जाना जाता है। इसलिए अधिकतर लोग मंदिरों में जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको श्रीकृष्ण के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे. जहां भक्तजन भगवान के भक्ति में नृत्य और गान में खो जाते हैं।

शुभ काम करने से पहले करें श्रीकृष्ण के दर्शन

यह तो सच है कि किसी भी शुभ काम से पहले सभी मंदिर जाकर भगवान जी का दर्शन करते हैं। शादी हो या जन्मदिन या शादी की सालगिराह। ऐसे खास अवसरों पर लोग पहले भगवान जी के दर्शन करते हैं फिर जाकर अपने दिन की शुरूआत करते हैं। आप भी जरूर भगवान के शरणों जाने का मन बना रहे होंगे। इसके लिए हम आपको देशभर में श्रीकृष्ण के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं।

इस्कॉन मंदिर, वृंदावन

इस्कॉन मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा शहर के वृंदावन में स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। वृंदावन का इस्कॉन मंदिर 1975 में बनाया गया था। यह वृंदावन के प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस मंदिर में भक्तजन भगवान के भक्ति में नृत्य और गान में खो जाते हैं। इस मंदिर में राधे-कृष्ण की मूर्ति बहुत ही सुंदर है. यहां विदेशी भक्तों की बड़ी संख्या है। आप भी इस्कॉन टेंमल जा सकते हैं।

जगन्नाथ मंदिर, पुरी उड़ीसा

हिन्दुओं की प्राचीन और पवित्र 7 नगरियों के पुरी उड़ीसा राज्य के समुद्री तट पर बसा है। जगन्नाथ मंदिर को लगभग 800 साल पुराना माना जाता है। जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थित ध्वज हमेशा हवा के विपरीत दिशा में लहराता है। यह काफी रहस्यमय मंदिर है।

श्रीनाथजी मंदिर, नाथद्वारा (राजस्थान)

श्रीनाथजी मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। श्रीनाथजी के स्वरूप या दिव्य रूप को स्वयं प्रकट कहा गया है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान कृष्ण की मूर्ति पत्थर से स्वयं प्रकट हैं और गोवर्धन पहाड़ियों से निकली हैं। ऐतिहासिक रूप से, श्रीनाथजी की मूर्ति की पूजा सबसे पहले मथुरा के पास गोवर्धन पहाड़ी पर की गई थी। यह मंदिर 12वीं सदी में बना था। इस मंदिर में मेवाड़ के राजा ने गोवर्धन की पहाड़ियों से आरंभणभूत मूर्तियों को औरंगजेब से बचाया था। इस मंदिर की मूर्तियों और कलाओं के लिए भी यह प्रसिद्ध है।

बालकृष्ण मंदिर, हम्पी कर्नाटक

कर्नाटक के हम्पी में कृष्ण मंदिर अद्वितीय वास्तुकला के साथ एक उल्लेखनीय मंदिर है। यह मंदिर भगवान बालकृष्ण को समर्पित है, जो भगवान कृष्ण के उस रूप थे जब वे शिशु थे। बालकृष्ण मंदिर एक अद्वितीय तरीके से बना है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर साइट्स में शामिल है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप है।

इस्कॉन मंदिर, बेंगलुरु

भारत का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु में है। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर 1997 में बना था, जिसका उद्देश्य वैदिक और धार्मिक सभ्यता को प्रोत्साहित करना था। यह मंदिर हिंदू देवताओं राधा कृष्ण को समर्पित है और छांदोग्य उपनिषद में वर्णित एकेश्वरवाद का प्रचार करता है। आप इस मंदिर में भी जा सकते हैं।

उडुपी श्रीकृष्ण मठ, कर्नाटक

उडुपी मंदिर कर्नाटक में स्थित है। इस मन्दिर की स्थापना मध्वाचार्य ने कराया था। दैनिक सेवाओं (भगवान को चढ़ावा) तथा कृष्ण मठ के संचालन का प्रबन्ध अष्ट मठों (आठ मंदिरों) द्वारा किया जाता है। अष्ट मठों में से प्रत्येक एक चक्रीय क्रम में दो साल के लिए मंदिर के प्रबंधन का कार्य करता है।यह मंदिर 13वीं सदी में बना था। इस मंदिर के पास मौजूद तालाब के पानी में इस मंदिर का परिचायक दिखाई देता है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।

श्री रंछोद्रीजी महाराज मंदिर, गुजरात

श्री रणछोड़रायजी मंदिर खेड़ा जिले के डाकोर, गुजरात में स्थित है। इस मंदिर को डाकोर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण के रूप में भगवान रणछोड़राय को समर्पित है। भक्त आशीर्वाद लेने, प्रार्थना करने और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए मंदिर में आते हैं।यह मंदिर गोमती नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में 8 गुंबदें और 24 टावर हैं जो सोने से बनी हैं. इसके साथ ही, यहां गोदेवी लक्ष्मी का भी एक मंदिर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×