टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

2019 में हो जाएगी भाजपा की सत्ता से 50 साल के लिए विदाई : अशोक तंवर

NULL

02:28 PM Mar 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

घरौंडा : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि देश और प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है,उसके चलते 2019 में भाजपा की सत्ता से 50 साल के लिए विदाई हो जाएगी। भाजपा आने वाले 50 सालों तक सत्ता से बेदखल होगी। उन्होंने मोदी और खट्टर सरकार को देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्टतम सरकार बताया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि इससे अनुसूचित जाति और जन-जाति पर और अधिक अत्याचार बढ़ेंगे। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पाई। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला दे दिया। कांग्रेस इसका विरोध करती है और सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि इस पर पुर्नविचार किया जाएं। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर घरौंडा नई अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन रैली में बोल रहे थे।

Advertisement

कार्यक्रम में परिवर्तन रैली के आयोजक कांग्रेस नेता एवं प्रदेश सचिव मनोज बेगमपुर व उनके पिता रामफल बेगमपुर। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सफल आयोजन के लिए मनोज बेगमपुर और रामफल बेगमपुर और सभी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि देश में सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी के रूप में हुआ। जो 7 से 8 लाख करोड़ा रुपए का था। उसके बाद रफेल विमान घोटाला, हरियाणा में रेता-बजरी का एक लाख करोड़ से अधिक का घोटाला के साथ-साथ नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या द्वारा बैंक का पैसा लेकर भागना जैसे प्रमुख भ्रष्टाचार के प्रकरण रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा आधार के नाम पर लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यहां मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है ओर नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश में लगभग 30 हजार लोगों से रोजगार छीना गया। किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा राणा, पूर्व मंत्री विजेन्द्र कादियान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पुनिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ के चेयरमेन डा. सुनील पंवार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, दयाल सिरोही, सुनील खेड़ी,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कैरालिया, कांग्रेस नेता मनोज बेगमपुर, रामफल बेगमपुर, डा. खजान सिंह सहित, अनिल चौहान, मेहर सिंह राणा, पूर्व सरपंच सतपाल जैनी, मुनीश कामरा, नरेश संधु, डा. कपूर सिंह, रविदत्त कौशिक, सरिता सरोहा, बिल्लु शर्मा, मुनीश भार्गव अन्य विशेष तौर पर मौजूद थे।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Advertisement
Next Article