फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर करेंगे कोर्ट मैरिज, इस डेट को रजिस्टर्ड करवाएंगे शादी
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल किया है।
09:54 AM Jan 15, 2022 IST | Desk Team
फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे लगभग पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कपल गोल को पूरा कर रहे हैं। वे अपने रिलेशनशिप को अगले लेवेल पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों की शादी पहले मार्च में होंने की चर्चा चल रही थी। इसके बाद खबरें आने लगी की दोनों फरहान के बर्थडे यानी 9 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब दोनों की शादी से जुड़ा एक नया अपडेट आया है।
Advertisement
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल 21 फरवरी को अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है। कपल ने दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘वो दोनों शादी के लिए तैयार हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वे पिछले कुछ वक्त से शादी की प्लानिंग पर चर्चा कर रहे हैं और आखिरकार चीजों को अगले लेवेल पर ले जाने का फैसला किया है।”
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में फोटोज शेयर कर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल किया है।
Advertisement