टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर बढ़ रहा तनाव, अब तक 100 से ज्यादा किसान घायल

01:38 PM Feb 14, 2024 IST | Yogita Tyagi

किसान आंदोलन: किसानों के दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा पंजाब शंभू सीमा समेत विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 100 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। यह जानकारी घायल किसान और पूर्व फौजी गुरमीत सिंह ने काँग्रेस नेता राहुल गांधी को दी है जब अस्पताल में पहुंचे पार्टी नेताओं ने श्री सिंह की श्री गांधी से फोन पर बात कराई। पंजाब काँग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। श्री सिंह ने श्री गांधी को बताया कि करीब सौ से ज्यादा किसान संघर्ष में घायल हुए हैं जिनमें तीन से चार किसानों को गंभीर चोटें आईं हैं। श्री सिंह की आँख और हाथों में चोट आई है।

24 पुलिसकर्मियों को आईं गंभीर चोटें

Advertisement

हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए कान्क्रीट स्लैब, कीलें और बैरिकेड लगाकर सील कर दिया था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने ड्रोन से आँसू गैस गोले दागे, रबड़ की गोलियां चलाईं। जिसमें किसानों के अलावा घटना कवर कर रहे कुछ पत्रकारों के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। देर रात हरियाणा पुलिस ने बताया कि पथराव के दौरान 24 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

15 पुलिसकर्मी शम्भू सीमा पर घायल

पुलिस ने कुछ घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा कि पुलिस द्वारा वाटर कैनन, अश्रु गैस तथा हल्के बल का इस्तेमाल कर कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पथराव के दौरान 24 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आयी। इन पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी शम्भू सीमा पर ड्यूटी के दौरान घायल हुए जबकि नौ पुलिसकर्मी दाता सिंह बॉर्डर जींद में हुए घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ट्रेक्टर-ट्राली और हथियारों से लैस होकर पंजाब से लगते शम्भू बॉर्डर और दाता सिंह बॉर्डर (खनौरी-जींद) में धारा -144लागू होने के बावजूद बैरिकेडिंग तोड़ने का किया प्रयास।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article