टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

छात्र के सवाल से ही डर गए सी.एम

NULL

02:59 PM Jan 14, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पंचकुला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सवाल पूछने वाले छात्र नेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री एक छात्र के सवाल से डर रहे है। आने वाले दिनों में जब लाखों लोग मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे, तब मुख्यमंत्री कहां जाऐंगे। प्रश्न पूछने वाले छात्र को गिरफ्तार करना लोकतंत्र के खिलाफ है। करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जुमले और झूठ की राजनीति करती रही है। उन्होंने गीता जयंती के नाम पर करोड़ों रुपए बहाए जाने पर सवाल किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को उपहार बांटने के नाम पर भी सरकार में घोटाले हो रहे है। यह सरकार घोटालों की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में न तो मीडिया स्वतंत्र है और न ही कार्यपालिका।

उन्होंने कहा कि देश इन दिनो अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। यहां पर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी लोकतंत्र को खतरा बताया है और आजादी के बाद पहली बार प्रैस-कांफ्रैस कर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए है। न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तम्भ है। न्यायापालिका में जिस तरह से सरकार हस्तक्षेप कर रही है। उससे देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निश्चित ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में वह सभी कांग्रेस के लोग उनके साथ है। जो कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहते है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा कुशासन के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम तेज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिसार ओर चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर लगाएं जाऐंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिसार और करनाल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने की घोषणा करना किसी जुमले से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में भाजपा का डाऊन फॉल शुरू हो चुका है। भाजपा पूरी तरह से भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। ईमानदारी का केवल ढोंग रचा जा रहा है। सी.एम. सिटी में ही उनके बैठाए हुए करिंदे पैसे लेकर नौकरियां बेच रहे हैं और मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि भाजपा बड़ी ईमानदारी से केवल उन्हीं को नौकरियां थमा रही हैं। जो इसके हकदार हैं। जबकि असलियत यह है कि जिन्हें नौकरियां मिलनी चाहिए। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। नौकरियां केवल उन्हें मिल रही हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।

– हरीश चावला

Advertisement
Advertisement
Next Article