फिल्म कलाकार ने की आत्महत्या की कोशिश, फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
एक फिल्म अभिनेता (30) ने अंधेरी स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
12:30 AM Jun 03, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
एक फिल्म अभिनेता (30) ने अंधेरी स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
डीएन नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि जूनियर कलाकार सरफराज ने फिनाइल पी लिया था। हालांकि, उन्हें दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
Advertisement
पीड़ित ने एक फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों को नौकरी दिलाने के लिए परेशान करने और पैसे लेने के आरोप में नामजद किया है।
Advertisement
पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को इस संबंध में अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है।
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

Join Channel