Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Finland बना दुनिया का छठीं बार Happiest देश, मदद करना है लोगों का Principal, जाने तमाम वजह...

01:48 PM Sep 18, 2023 IST | Pratibha

फ‍िनलैंड के एक मनोवैज्ञानिक ने कई सवालों के जवाब देते हुए बताया कि फिनलैंड कई कारण से एक खुशहाल देख है। जिनकी वजह से यह टॉप पर बना हुआ है। यहां क लोगों को फैसले लेने की आजादी है और भ्रष्‍टाचार कम है। लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। इस देश में एक अच्छा हेल्थकेयर सिस्टम है।आच्छा और सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्ट है।

Advertisement

बता दें कि मनोवैज्ञानिक फ्रैंक मार्टेला ने बताया कि यहां लोग एक ही सिद्धांत हैं वह है अपने लिए जीना। यहां के लोग चिंत‍ित कम होते हैं। क्‍योंकि उन्‍हें किसी चीज की बहुत ज्‍यादा जरूरत महसूस नहीं होती। हर जरूरी चीज तक उनकी पहुंच आसान है। वह दूसरों की मदद करन में विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि यह आपको खुश रखता है। आप जिनका साथ देते हैं, उनमें भी पॉजीटिव‍िटी आती है।फ‍िनलैंड में एक सिद्धांत बहुत लोकप्र‍िय है. यहां छात्र भी रोजाना 3 लोगों की मदद करते हैं।

फ‍िनलैंड में टॉकूट शब्‍द खूब फैमस है। इसका मतलब है कि कुछ ऐसा मिलकर करना जो कोई अकेले नहीं कर सकता। जैसे खेतों में मिलकर काम करना, एक दूसरे की मदद से बड़ा काम करते हैं और फ‍िर साथ मिलकर खाना बनाते हैं और खाते हैं। यह एक परंपरा की तरह है। यंहा के लोग एक अच्‍छे पड़ोसी की तरह मिलकर रहना पसंद करते हैं।

फ‍िनलैंड में लोग एक साथ शांत समय बिताते हैं। उनके मानना है कि एक साथ मौन रहना आपसी जुड़ाव और प्यार को बढ़ाता है। हालांकि फिनलैंड देश के खुशहाल रहने के इन तमाम वजहों को अपनाकर आप भी अच्छा महसूस कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article