Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाकपा प्रत्याशी कन्हैया समेत 18 लोगों पर मारपीट के मामले में FIR दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोड शो के दौरान इसी थाना क्षेत्र के कोराय गांव में कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार को काले झंडे दिखाये और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

03:05 PM Apr 22, 2019 IST | Desk Team

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोड शो के दौरान इसी थाना क्षेत्र के कोराय गांव में कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार को काले झंडे दिखाये और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

बिहार में लोकसभा चुनाव में बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार समेत 18 लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में गढ़पुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम रोड शो के दौरान इसी थाना क्षेत्र के कोराय गांव में कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार को काले झंडे दिखाये और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से झड़प और मारपीट हुई। इसी मामले में कल रात कन्हैया कुमार के अलावा 12 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ गढ़पुरा थाने में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सूत्रों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय संसदीय सीट पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी तनवीर हसन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Advertisement
Advertisement
Next Article