For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पैगम्बर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर BJP की नुपूर शर्मा के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज

टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

11:11 PM Jun 01, 2022 IST | Shera Rajput

टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पैगम्बर मुहम्मद पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ को लेकर bjp की नुपूर शर्मा के खिलाफ पुणे में fir दर्ज
टेलीविजन समाचार चैनल पर परिचर्चा के दौरान पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
कोंढवा पुलिस स्टेशन में किया गया मामला दर्ज
पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद अब्दुल गफूर पठान की शिकायत पर मंगलवार को कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह प्राथमिकी अब्दुल गफूर पठान के बयान के आधार पर दर्ज की गयी थी। उनके बयान के अनुसार, 28 मई को उन्हें व्हाट्सऐप पर (न्यूज चैनल की) ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी परिचर्चा से संबंधित लिंक प्राप्त हुआ था, जिसमें नुपूर शर्मा भी हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने (पठान ने) कहा कि वह पैगम्बर मुहम्मद और उनकी पत्नी के संबंध में नुपूर शर्मा की टिप्पणियां देखकर आहत हो गये थे।
Advertisement
इस बीच पठान ने दावा किया कि पुलिस ने पहले तो प्राथमिकी दर्ज करने के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी, लेकिन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एवं अन्य समूहों सहित विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रयास से प्राथमिकी दर्ज हो सकी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम शर्मा की गिरफ्तारी तक पुलिस से बात करते रहेंगे।’’
मुंबई पुलिस ने हाल ही में शर्मा के खिलाफ ऐसा ही एक और मामला दर्ज किया है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×