जम्मू के सिविल सचिवालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं
जम्मू स्थित सिविल सचिवालय की मुख्य इमारत में बुधवार को आग लग गयी, हालांकि उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
04:11 PM Dec 28, 2022 IST | Desk Team
जम्मू स्थित सिविल सचिवालय की मुख्य इमारत में बुधवार को आग लग गयी, हालांकि उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की उपाध्यक्ष हिना शफी भट के विश्राम कक्ष में आग लगने की सूचना मिली थी।अधिकारियों के अनुसार आग शहर के मध्य में स्थित बहुमंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में दोपहर करीब एक बजे लगी।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि सचिवालय में तैनात दमकल विभाग की एक दमकल गाड़ी को तुरंत सेवा में लगाया गया और इमारत के आसपास के छह अन्य स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इसकी वजह और नुकसान के बारे में रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
संपर्क करने पर भट ने कहा कि जलते तारों की गंध महसूस करने के बाद उन्होंने अपने कक्ष में आग देखी और कर्मचारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया, ‘‘दमकल सेवा को सूचित किया गया, और हमने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करके आग की लपटों को बुझाने की भी कोशिश की।’’
Advertisement
Advertisement