टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मोटर गैरेज़ में आग का तांड़व

NULL

01:17 PM Mar 19, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : आई.टी.आई. चौंक के निकट स्थ्ति भटिया मोटर गैरज़ मे अल सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इस आग ने सुबह जमकर कोहराम मचाया। आग के इस तांड़व में करीब तीन दर्जन कारें जल गई। क्योंकि पेट्रोल और डीजल था। इसके अलावा मोटर गैरज़ में दूसरा तेल भी पडा हुआ था इसलिए मोटर गैरेज़ में कई धमाके भी हुए। मोटर गैरेज़ में तैनात कर्मचारी ने जब धुंआ उठते देखा तो उसने फोन पर गैरेज़ के मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सुबह 8 बजे आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक 36 कारें जल चुकी थी। आरजने की इस घटना में गैरेज़ का लैंटर भी गिर गया।

Advertisement

गैरेज़ मालिक को करीब 5 करोड का नुकसान हीेने की उम्मीद है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने सुबह कुछ अधिकारियों को नुकसान का आंकलन करने के लिए गैरेज़ में भी भेजा। सभी कारें मोटर गैरेज़ में ठीक होने के लिए आई थी। आग किन कारणों से लगी असका पुलिस पता लगा रही है। जानकारी के मुताबिक मोटर गैरेज़ का मालिक देर रात को काम खत्म करके घर को गया था। करीब सुबह तीन बजे जब डयूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने मोटर गैरेज़ से धुंआ उठते देखा तो उसने तुरंत इसकी सूचना मोटर गैरेज़ के मालिक को दी। इसके बाद फायर बिगे्रड को सूचना दी गई।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

हरीश

Advertisement
Next Article