दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों के पहले जत्थे के अक्टूबर में भारत पहुंचने की संभावना
दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों के एक जत्थे के अगले महीने भारत पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
11:21 PM Sep 09, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों के एक जत्थे के अगले महीने भारत पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
भारत में चीता विलुप्त हो चुके हैं, इसलिए विदेश से चीतों को लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका के वन्यजीव विशेषज्ञों का एक दल शुक्रवार को भारत से स्वदेश लौटा। भारत में इस दल ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां इन चीतों को रखा जाएगा ।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि लिंपोपो प्रांत में वन्यजीव पशु चिकित्सक डॉ. एंडी फ्रेजर द्वारा चलायी जा रही रूइबर्ग वेटेनरी सर्विसेज में नौ चीतों को पृथक-वास में रखा गया है, जबकि तीन अन्य को क्वाजुलु -नटाल प्रांत के फिंडा गेम अभयारण्य में पृथक- वास में रखा गया है।
फ्रेजर ने बताया कि अगले महीने चीतों को भारत ले जाये जाने की संभावना है तथा वह एवं दक्षिण अफ्रीका के चीता विशेषज्ञ प्रोफेसर एड्रियन टॉरडिफ भी साथ जायेंगे।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अक्टूबर में किस तारीख को दक्षिण अफ्रीका से ये चीते भारत भेजे जाएंगे। उससे पहले, अगले ही हफ्ते नामीबिया से आठ चीते भारत भेजे जाने की संभावना है।

Join Channel