For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Netflix पर शो और मूवी डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक

10:41 AM Mar 01, 2024 IST | Nisha Pathak
netflix पर शो और मूवी डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
Netflix Shows Movies: वर्तमान समय में सिनेमा से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों को लुभा रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स, अमेजन और अन्य कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। नेटफ्लिक्स जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं ने लोगों के मनोरंजन के लिए अपने तरीके को बदल दिया है। इसमें आप अपने पसंदीदा शो और फिल्मों को ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप नेटफ्लिक्स पर अपने पसंदीदा मूवी और शो डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप खोलें।
  • अब अपने पसंदीदा टीवी सीरीज या मूवी को चुनें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • इसके बाद डिटेल पेज देखने के लिए टाइटल पर टैप करें।
  • आपको डिटेल पेज पर नीचे एक डाउनलोड आइकन दिखाई देगा।
  • यह एक डाउन ऐरो के आकार का होता है।अगर ये आइकन गायब है, तो इसका मतलब है कि वो फिल्म या शो डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।
  • अब डाउनलोडिंग शुरू करने के लिए डाउनलोड आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड क्वालिटी को चुनना होगा।
  • एखृक बार जब कंटेंट डाउनलोड हो जाएगा तो आप इसे डाउनलोड सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • डाउनलोड किए गए कंटेंट को लेकर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
  • डाउनलोड कंटेंट एक डेडलाइन के साथ आते हैं, नेटफ्लिक्स आम तौर पर डाउनलोड कंटेंट को 30 दिनों तक रखने की अनुमति देता है।
  • आपको बता दें कि अलग-अलग शोज या मूवी के लिए अलग-अलग डेडलाइन होती है, जो 48 घंटे से लेकर 30 दिनों तक की हो सकती है।
  • अगर आप अपना अकाउंट कैंसिल करते है तो नेटफ्लिक्स पर डाउनलोड किए गए कंटेंट आपके डिवाइस से हटा दी जाएंगे।
  • अगर आप अपने प्लान को रिन्यू भी करते हैं तो भी आपको इन शोज को फिर से डाउनलोड करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×