टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फुटबॉल टीम वॉल्वरहैम्प्टन ने बार्सीलोना से नेल्सन सेमेदो को किया अनुबंधित

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम वॉल्वरहैम्प्टन ने बार्सीलोना से पुर्तगाल के डिफेंडर नेल्सन सेमेदो को अनुबंधित करने की घोषणा की।

12:50 PM Sep 24, 2020 IST | Ujjwal Jain

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम वॉल्वरहैम्प्टन ने बार्सीलोना से पुर्तगाल के डिफेंडर नेल्सन सेमेदो को अनुबंधित करने की घोषणा की।

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम वॉल्वरहैम्प्टन ने बार्सीलोना से पुर्तगाल के डिफेंडर नेल्सन सेमेदो को अनुबंधित करने की घोषणा की। यह करार 4 करोड़ यूरो (4 करोड़ 60 लाख डॉलर) का है। सेमेदो के साथ यह करार 3 साल का है। सेमेदो के अलावा पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जोस मोरिन्हो, रुबेन नेवेस और रुई पैट्रिको भी वॉल्वरहैम्प्टन की टीम का हिस्सा हैं। 
टीम के कोच भी पुर्तगाल के नुनो एस्पिरिटो सेंटो ही हैं। टीम के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ शी ने कहा, ऐसा अधिकतर नहीं होता कि हमें विश्वस्तरीय टीम से विश्वस्तरीय खिलाड़ी को अनुबंधित करने का मौका मिले। उन्होंने कहा, नेल्सन का अनुबंध दर्शाता है कि हम कभी प्रगति करना नहीं रोकते।
26 साल के सेमेदो राइट विंग बैक के रूप में खेलते हैं। वह यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल की ओर से 13 मैच खेल चुके हैं। बेनफिका से 2017 में बार्सीलोना से जुड़ने के बाद से उन्होंने इस टीम की ओर से 124 मुकाबले खेले जिसमें पिछले सत्र में खेले 42 मैच भी शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article