टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह के बाद बढा है और यह 14 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 400.48 अरब डॉलर हो गया।

11:08 AM Sep 24, 2018 IST | Desk Team

देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह के बाद बढा है और यह 14 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 400.48 अरब डॉलर हो गया।

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह के बाद बढा है और यह 14 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 400.48 अरब डॉलर हो गया। इसस पहले सात सितंबर को यह 81.95 करोड़ डॉलर घटकर 399.28 अरब डॉलर रह गया था, जो 03 नवंबर 2017 को समाप्त सप्ताह के बाद का इसका निचला स्तर था। इससे पहले 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भी यह 1.19 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 400.10 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक के आँकड़े के अनुसार, 14 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.05 अरब डॉलर घटकर 376.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार भी 14.40 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.37 अरब डॉलर पर पहुँच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 49 लाख डॉलर बढ़कर 2.48 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 28 लाख डॉलर की तेजी के साथ 1.48 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी मुद्रा भंडार ढाई अरब डॉलर घटा

Advertisement
Advertisement
Next Article