टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

टॉप गेनर्स vs लूज़र्स: टेक महिंद्रा समेत 6 स्टॉक्स में तेजी, टाइटन ने किया निराश; जानें अन्य स्टॉक्स का ताजा अपडेट

05:45 PM Nov 20, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Top Gainers and Losers Today

Top Gainers and Losers Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,632.68 और निफ्टी 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 पर था। दोनों मुख्य सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बंद हुए हैं। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है, जो कि सितंबर 2024 में बना था।

Stock Market Trend Today: निफ्टी का कैसा रहा आज का परफॉरमेंस?

Advertisement
Top Gainers and Losers Today (credit-sm)

दिन के दौरान निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 59,440.10 बनाया। हालांकि, यह 131.65 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,347.70 पर बंद हुआ।

Top gainers: इन स्टॉक्स ने मारी बाजी

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी और एलएंडटी गेनर्स थे।

Top losers: इन स्टॉक्स ने किया निराश

Top Gainers and Losers Today (credit-sm)

एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एमएंडएम, भारती एयरटेल और बीईएल लूजर्स थे।

Share Market 20 Nov: मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन कमजोर

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14.50 अंक की तेजी के साथ 60,963.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 8.70 अंक की गिरावट के साथ 18,067.25 पर था।

Top Gainers and Losers Today: बाजार में उथल-पुथल पर एक्सपर्ट की राय

Top Gainers and Losers Today (credit-sm)

बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील होने की संभावना के चलते बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर टेक कंपनियों की ओर से मजबूत नतीजों के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों का रुझान मजबूत बना हुआ है। जानकारों ने आगे कहा कि छोटी अवधि में बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। आने वाले समय में भारत और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े बाजार के लिए अहम होंगे। बता दें कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था।

ALSO READ21 नंवबर से खुलेगा IPO, ₹96 प्रीमियम पर GMP, जानें प्राइस बैंड

Advertisement
Next Article