Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार ढाई अरब डॉलर घटा

NULL

09:29 AM Apr 30, 2018 IST | Desk Team

NULL

मुंबई : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में ढाई अरब डॉलर की गिरावट आयी है। रिजर्व बैंक के आँकड़े के अनुसार, 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.50 अरब डॉलर घटकर 423.58 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.22 अरब डॉलर बढ़कर 426.08 अरब डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.49 अरब डॉलर घटकर 398.48 अरब डॉलर पर आ गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.48 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर घटकर 2.07 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.54 अरब डॉलर पर आ गया।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article