W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार में 4.8 अरब डॉलर की गिरावट

10:54 AM Aug 17, 2024 IST | Aastha Paswan
विदेशी मुद्रा भंडार में 4 8 अरब डॉलर की गिरावट
Advertisement

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.119 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 7.533 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी के साथ 674.919 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स 4.079 अरब डॉलर घटकर 587.96 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार भी 86 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 59.239 अरब डॉलर रह गया है।

वृद्धि के साथ 4.638 अरब डॉलर पर रही

वहीं, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 12.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.282 अरब डॉलर पर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि 1.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 4.638 अरब डॉलर पर रही।

5.4 अरब डॉलर की कमी आई थी

विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग चार महीने बाद इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे पहले 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में इसमें 5.4 अरब डॉलर की कमी आई थी। विदेशी मुद्रा भंडार देश की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख संकेतक है। इसके ऊंचे स्तर से देश को जरूरी आयात करने में आसानी होती है। साथ ही रुपये के कमजोर पड़ने की स्थिति में बाजार में हस्तक्षेप के लिए रिजर्व बैंक के पास विकल्प भी बढ़ता है।

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×