For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विदेश मंत्री S. Jaishankar ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात, 50 भारतीय मछुआरे रिहा

07:03 PM Oct 04, 2024 IST | Pannelal Gupta
विदेश मंत्री s  jaishankar ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात  50 भारतीय मछुआरे रिहा

S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। उन्होंने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी और 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन में द्वीप राष्ट्र के विशेष स्थान की पुष्टि की।

Highlights

  • Jaishankar ने राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात
  • 50 भारतीय मछुआरे रिहा
  • दिसानायके ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

S. Jaishankar ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

जयशंकर ने बैठक के बाद एक्स पर पोस्ट किया, आज कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके से मुलाकात कर सम्मानित महसूस किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।' विदेश मंत्री ने कहा, भारत-श्रीलंका संबंधों के लिए उनकी गर्मजोशी भरी भावनाओं और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं। दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए चल रहे सहयोग को गहरा करने और भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

Image

दिसानायके ने नौवें कार्यकारी राष्ट्रपति बनें

राष्ट्रपति चुनावों में अपने गठबंधन की जीत के बाद 23 सितंबर को दिसानायके ने श्रीलंका के नौवें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर की पहली पड़ोसी की यह देश यात्रा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने एक्स पर पोस्ट किया, 'श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर आए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। चर्चा पर्यटन, ऊर्जा और निवेश में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रही। डॉ. जयशंकर ने श्रीलंका की आर्थिक सुधार के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। मत्स्य पालन, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर निरंतर सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की गई।

50 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों के परिवारों को दिया दिवाली का तोहफा, जेल से रिहा  होंगे मछुआरे

जयशंकर की दिसानायके के साथ बैठक से ठीक पहले यह घोषणा की गई कि 50 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इन मछुआरों को पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पार करने के कारण श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने घोषणा की, घर वापसी! मयिलादुथुराई, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम के 50 भारतीय मछुआरों को आज रिहा कर दिया गया है और उन्हें इस सप्ताह के अंत में श्रीलंका से तमिलनाडु वापस भेज दिया जाएगा।

श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने में भारत की अहम भूमिका

अपने सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी और मित्र के रूप में, भारत श्रीलंका को उसके सबसे खराब आर्थिक संकट से उबारने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दिसानायके को बधाई देने वाले पहले विदेशी नेताओं में शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर अनुरा दिसानायके को बधाई। भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' और विजन 'सागर' में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुमुखी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

दिसानायके ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

अडानी परियोजना से चीन को झटका: श्रीलंका के राष्ट्रपति के रुख का भारत के लिए  क्या मतलब है | विदेश मामले रक्षा सुरक्षा समाचार - बिजनेस स्टैंडर्ड

प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए दिसानायके ने पोस्ट किया, पीएम मोदी, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं हमारे देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता को साझा करता हूं। साथ मिलकर, हम अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×