For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

07:08 PM Mar 02, 2024 IST | Tanuj Dixit
मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
shivraj singh chouhan

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जानता पार्टी की दिल्ली दफ्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है, बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर रही है। बीजेपी ने 195 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सीट का भी सस्पेंस क्लियर हो गया। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के विदिशा से लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगे।

Highlights

  • बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
  • विदिशा सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • बीजेपी के 195 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित

विदिशा सीट से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के चुनाव लड़ने का सस्पेंस भी क्लियर हो गया है। शिवराज सिंह को मध्य प्रदेश के विदिशा से बीजेपी ने टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने आज 195 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामो की घोषणा की है

2019 में बीजेपी को मध्यप्रदेश में मिली थी जबरदस्त जीत

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में एकतरफा जीत हासिल की थी। मध्यप्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिर्फ एक सीट पर बीजेपी को हार मिली थी जिस सीट पर कांग्रेस के नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Tanuj Dixit

View all posts

Advertisement
×