हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपने बेटे एवं बेटी के साथ AAP में हुए शामिल
चार बार के विधायक और हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपनी बेटी और बेटे के साथ बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।
03:15 AM Apr 08, 2022 IST | Shera Rajput
चार बार के विधायक और हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपनी बेटी और बेटे के साथ बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।
Advertisement
हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भी आप में विलय कर दिया
सिंह ने अपनी पार्टी हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भी आप में विलय कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के साथ 45 साल का अपना रिश्ता समाप्त करते हुए 2019 में अपनी पार्टी हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट बनायी थी।
निर्मल सिंह अपने बेटे एवं बेटी के साथ AAP में हुए शामिल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंह, उनकी बेटी चित्रा सरवरा और बेटे उदयवीर को यहां अपने निवास पर पार्टी में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम हरियाणा और पूरे देश की प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे।’’
सिंह ने 1974 में कांग्रेस का ‘हाथ’ पकड़ा था और 2019 में वह उससे अलग हो गये थे।
Advertisement