टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत बोले- गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदली, धोनी इसे आगे लेकर गए

राजपूत का मानना है कि गांगुली की भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव लाने में एक बड़ी भूमिका रही और धोनी इसे आगे लेकर गए जब वह 2007 में टीम के कप्तान बने।

12:57 AM Jun 30, 2020 IST | Desk Team

राजपूत का मानना है कि गांगुली की भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव लाने में एक बड़ी भूमिका रही और धोनी इसे आगे लेकर गए जब वह 2007 में टीम के कप्तान बने।

2007 टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे लालचंद राजपूत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मिश्रण है।
राजपूत का मानना है कि गांगुली की भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव लाने में एक बड़ी भूमिका रही और धोनी इसे आगे लेकर गए जब वह 2007 में टीम के कप्तान बने। राजपूत ने  कहा, गांगुली खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते थे और उन्होंने भारतीय टीम की मानसिकता में बदलाव किया और मुझे लगता है कि धोनी इसी चीज को लेकर आगे गए। अगर धोनी को लगता कि किसी खिलाड़ी में काबिलियत है, वो उन्हें पूरे मौके देने की कोशिश करते थे।
पूर्व मैनेजर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में राहुल द्रविड़ और गांगुली का मिश्रण है। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो वो काफी शांत रहते हैं। एक कप्तान को मैदान पर रहते हुए फैसले लेने होते हैं और वो दो कदम आगे की सोचते हैं। एक चीज जो मुझे उनकी अच्छी लगती है कि वो सोचने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का मिश्रण है। गांगुली काफी आक्रामक कप्तान थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article