Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री पटेरिया गिरफ्तार, अदालत में आज किया जाएगा पेश : नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के बारे में उकसावे वाला बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है और अब अदालत में पेश किया जाएगा।

11:43 AM Dec 13, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के बारे में उकसावे वाला बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है और अब अदालत में पेश किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के बारे में उकसावे वाला बयान देने के मामले में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है और अब अदालत में पेश किया जाएगा। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को दमोह के हटा से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व में लगाई गई धाराओं में धारा 115 और 117 और बढ़ई गई है।
Advertisement
राजा पटेरिया के मामले में कांग्रेस का आलाकमान मौन
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी जम कर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रही, इटालियन कांग्रेस हो गई है, जिस पर मुसोलिनी का फासीवाद हावी हो गया है। कांग्रेस को राजा पटेरिया पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री की हत्या का बयान देने वाले राजा पटेरिया के मामले में कांग्रेस का आलाकमान मौन है।
अपराध की निंदा करें और अपराधी को संरक्षण दें
डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बारे में‘कंडीशनल’खेद प्रकट किया है। वे भी अगर तत्काल पार्टी से निकालने की कार्रवाई जैसी कोई बात करते, तो भी लोग उनसे सहमत होते। उनका इस मामले में रुख ऐसा है कि अपराध की निंदा करें और अपराधी को संरक्षण दें।
Advertisement
Next Article