टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी बोले- गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर पसंद, इंसान के तौर पर खामियां

शाहीद अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते।

12:24 AM Jul 20, 2020 IST | Desk Team

शाहीद अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने कहा है कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को एक बल्लेबाज के तौर पर हमेशा पसंद करते थे लेकिन एक इंसान के तौर पर वह उन्हें अच्छा नहीं मानते।
अफरीदी ने एक इंटरव्यू में कहा, एक क्रिकेटर को तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है लेकिन एक इंसान के तौर पर, वह कई बार ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप सोचते तो कि जाने दो यार, उनके साथ कुछ समस्या है। उनके फिजियो ने हमेशा यह बताया है।
अफरीदी ने पैडी अप्टन की जीवनी में गंभीर पर लिखी टिप्पणी पर यह बात कही। अप्टन ने अपनी किताब में लिखा है, मानिसक दृढ़ता की बात करें तो, मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे कमजोर और मानसिक रूप से असुरक्षित इंसान थे। गंभीर और अफरीदी ने कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेला है और मैदान पर एक दूसरे से भिड़े भी हैं। सोशल मीडिया पर भी आजकल दोनों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है।
Advertisement
Advertisement
Next Article