टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रकाश सिंह बादल कोरोना संक्रमित,सुखबीर बादल ने अस्पताल पहुंच कर ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोविड-19 जांच में बुधवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शिरोमणि अकाली दल के 94 वर्षीय संरक्षक को यहां दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12:56 AM Jan 20, 2022 IST | Shera Rajput

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोविड-19 जांच में बुधवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शिरोमणि अकाली दल के 94 वर्षीय संरक्षक को यहां दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोविड-19 जांच में बुधवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 
शिरोमणि अकाली दल के 94 वर्षीय संरक्षक को यहां दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। 
बादल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की
डीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप शर्मा ने कहा कि बादल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी हालत स्थिर है।’’ 
बादल की रैपिड एंटीजन जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव 
अस्पताल के कोविड खंड के प्रभारी राजेश महाजन ने कहा कि बादल की रैपिड एंटीजन जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। 
उन्होंने बताया कि बादल को एक निजी कक्ष में भर्ती किया गया है और पूर्ण आकलन के लिए उनकी सभी आवश्यक जांच की गई हैं। 
सुखबीर सिंह बादल अस्पताल पहुंच उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी 
बादल के बेटे एवं शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल अस्पताल पहुंच और वीडियो कॉल के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 
सुखबीर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बादल साहिब के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए डीएमसीएच लुधियाना गया। वीडियो कॉल पर उनसे बातचीत की। मेरे पास उनके शुभचिंतकों के फोन की बाढ़ आ गई। वह ठीक हो रहे हैं, आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’’ 
Advertisement
Advertisement
Next Article