Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान के पूर्व सांसद सड़क दुर्घटना में हताहत, पत्नी की मौत

08:02 PM Jan 30, 2024 IST | Deepak Kumar

राजस्थान में अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल और उनका बेटा घायल हो गया जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से जयपुर आ रहे सिंह की (एसयूवी) कार नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकरा गई जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार घायलों को अलवर के निजी अस्पताल ले जाया गया।

पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित

मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। अलवर के सोलंकी अस्पताल के चिकित्सक विक्रांत सोलंकी ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बारे में मानवेंद्र सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

अशोक गहलोत ने शोक जताया

 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर शोक जताते हुए 'एक्स' पर लिखा,‘‘सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की कामना करता हूं। उन्होंने लिखा,‘‘मैं ईश्वर से सड़क दुर्घटना में घायल मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सी पी जोशी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए लिखा

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए लिखा,‘‘दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद एवं विधायक मानवेंद्र सिंह जी तथा उनके पुत्र के घायल होने और पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दुखद एवं हृदयविदारक है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से उनके (मानवेंद्र सिंह) तथा उनके पुत्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article