टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री का आरोप, कहा- 2011 विश्व कप फाइनल फिक्स था, संगकारा ने मांगे सबूत

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अल्थगामगे ने आरोप लगाया है कि मुंबई में मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए विश्व कप 2011 का फाइनल मुकाबला फिक्स था। मंत्री के इस दावे के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने सबूत दिखाने को कहा है।

06:32 PM Jun 18, 2020 IST | Desk Team

2 अप्रैल, 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को भारतीय टीम ने छह विकेट से जीता था। श्रीलंका को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अल्थगामगे ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, साल 2011 में खेला गया विश्व कप फाइनल फिक्स था। मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह उस समय हुआ था जब मैं खेल मंत्री था। अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहता हूं। यह एक ऐसा खेल था जिसमें श्रीलंका जीत सकता था।
उन्होंने कहा, मैं अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बहस के लिए तैयार हूं। मैं इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं करूंगा लेकिन कुछ समूह जरूर इस मैच को फिक्स करने में शामिल थे। हालांकि, कुछ समूह निश्चित रूप से खेल को फिक्स करने में शामिल थे। 2011 विश्व कप फाइनल में संगकारा टीम के कप्तान थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरोपों की तह तक पहुंचना सबसे अच्छी बात है। संगकारा ने कहा, किसी को भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है और वे इसकी तह तक जा सकते हैं। यह कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Next Article