Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

G-20 Summit के लिए भारत नहीं आएंगे व्लादिमीर पुतिन, जानें क्या है वजह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले G-20 समिट में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।

05:35 PM Aug 25, 2023 IST | Prateek Mishra

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले G-20 समिट में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले G-20 समिट में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति G-20 समिट के लिए भारत की यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। पेसकोव ने कहा, अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान पर है।
Advertisement
सितंबर में आयोजित होगा समिट
G-20 समिट 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने समिट में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और वह 7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे।
G-20 के सदस्यों में भारत के अलावा अमेरिका, अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, इटली, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, तुर्की, यूके और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
Advertisement
Next Article