राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर PM मोदी तक, देशभर के राजनेताओं ने इस अंदाज में बापू-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
Gandhi Jayanti 2025: आज 2 अक्टूबर गांधी और शास्त्री जयंती है। इस ख़ास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, सेवा और करुणा के मूल्यों को याद किया। मोदी ने कहा कि देश "विकसित भारत" के निर्माण के अपने प्रयास में महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलता रहेगा।
PM Modi: पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर क्या लिखा?

पीएम मोदी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "गांधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।"
Shri Lal Bahadur Shastri Ji was an extraordinary statesman whose integrity, humility and determination strengthened India, including during challenging times. He personified exemplary leadership, strength and decisive action. His clarion call of ‘Jai Jawan Jai Kisan’ ignited a… pic.twitter.com/p9zaMRh3xC
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
उन्होंने शास्त्री जयंती पर आगे लिखा
पीएम मोदी ने शास्त्री जयंती पर आगे लिखा, "श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे। 'जय जवान जय किसान' के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।"
Gandhi Jayanti is about paying homage to the extraordinary life of beloved Bapu, whose ideals transformed the course of human history. He demonstrated how courage and simplicity could become instruments of great change. He believed in the power of service and compassion as… pic.twitter.com/LjvtFauWIr
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
राहुल गांधी ने क्या कहा?

जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई दिशा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनकी सादगी, विनम्रता और देशवासियों के अधिकारों के लिए उनका अटूट संकल्प हमारा सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। pic.twitter.com/3uTMsEmwfk
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2025
सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। pic.twitter.com/ezSBZAPHqG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2025
CM Yogi: सीएम योगी ने एक्स पर क्या लिखा?
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी का त्यागमय जीवन लोकतंत्र की पाठशाला है। मानवता से दीप्त उनके विचार हम सभी के लिए पाथेय हैं। दोनों महापुरुषों की पावन जयंती के अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी का त्यागमय जीवन लोकतंत्र की पाठशाला है।
मानवता से दीप्त उनके विचार हम सभी के लिए पाथेय हैं।
दोनों महापुरुषों की पावन जयंती के अवसर पर आज @GorakhnathMndr परिसर में उनके चित्र पर पुष्प… pic.twitter.com/PA6VRys9Fp
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2025
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सत्य एकमुखी होता है और असत्य दशमुखी!
आज सत्य की जीत का दिन है और उन महापुरुषों की जंयती का भी जिन्होंने सत्य और सादगी को ही जीवन माना।
आज बस सत्य का ही उत्सव है।
समस्त विश्व को दशहरा, गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 2, 2025
सीएम रेखा ने क्या कहा?
सत्य, अहिंसा और शांति के प्रतीक श्रद्धेय महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गांधी जी के स्वच्छता, शिक्षा और ग्रामीण उत्थान के विचार हमारे जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम खादी के प्रसार, समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण और एक समृद्ध… pic.twitter.com/LqLVb88UpJ
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 2, 2025
सीएम नीतिश ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। बापू के आदर्श एवं उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं। हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू के दिखाए मार्ग और उनकी सीख से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहेगा, देश आगे…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 2, 2025
सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
'जय जवान-जय किसान' के उद्घोषक, महान राष्ट्रभक्त, शुचिता, सरलता व दृढ़ता के प्रतिमान, 'भारत रत्न' से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
उन्होंने अपने कार्यों से जो मूल्य एवं आदर्श स्थापित किए हैं, वे हर पीढ़ी को देश और समाज की सेवा के लिए… pic.twitter.com/hPhVZjGliL
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 2, 2025
पूज्य बापू, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गाँधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। सभी प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की शुभकामनाएं।
आज हम उस युगपुरुष का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने सत्य, अहिंसा और करुणा के मंत्र से न केवल भारत वर्ष की चेतना जगाई, बल्कि सम्पूर्ण… pic.twitter.com/MkFyGL5DkG
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 2, 2025
Nathuram Godse: गोडसे ने ली बापू की जान
नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी और 15 नवंबर, 1949 को उन्हें फांसी दे दी गई थी। गोडसे गांधी के विचारों का कट्टर विरोधी था और उसे देश के विभाजन का ज़िम्मेदार माना जाता है। इस घटना के 75 साल बाद भी गांधी-गोडसे की गुत्थी जारी है, और उमा भारती ने हाल ही में कहा कि गोडसे ने जो पाप किया वह "आतंकवाद" शब्द से भी बड़ा था।
Mahatma Gandhi: बापू के जीवन के कुछ अनसुनी बातें
बता दें कि स्वच्छता, सादगी, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति गांधी जी के जीवन के प्रमुख संदेश थे। गांधीजी के विचारों ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में लोगों को प्रेरित किया। दूसरी तरफ शास्त्री जी की बात करें तो वो सादगी, त्याग और दृढ़ संकल्प की मिसाल कायम करने वाले एक प्रेरणादायक हैं। उन्होंने भारत की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई थी। इसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है और इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। गांधीजी ने अपना जीवन भेदभाव मिटाने और देश को आज़ाद कराने के लिए समर्पित कर दिया।
ये भी पढ़ें: भारत के दो महानायक का जन्मदिन आज, पढ़ें बहादुर और बापू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें