W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर, पढ़ें उनके अतुल्य विचार

12:10 PM Oct 02, 2025 IST | Khushi Srivastava
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर  पढ़ें उनके अतुल्य विचार
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025
Advertisement

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025: आज का दिन भारतीय इतिहास के दो महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप में जाना जाता है – एक हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, और दूसरे हैं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री। गांधी जी को "बापू" के नाम से पूरे विश्व में सम्मान दिया जाता है, वहीं शास्त्री जी को उनकी नम्रता, अनुशासन, और कुशल नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाता है।

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को हुआ था, जिससे यह दिन और भी विशेष बन जाता है। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने देश को आत्मनिर्भरता और एकता की राह दिखाई। उनके अंदर विनम्रता, सहनशीलता और अपार मानसिक दृढ़ता थी, जो उन्हें एक सच्चा जननेता बनाती थी।

महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर शास्त्री जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। वे 1921 में कांग्रेस से जुड़े और 1930 के नमक सत्याग्रह में जेल गए। जेल के दिनों में उन्होंने महान विचारकों और समाज सुधारकों के साहित्य का अध्ययन कर अपने विचारों को और परिपक्व किया।

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025

भारत की आज़ादी के बाद उनका राजनीतिक सफर तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया, फिर परिवहन और वित्त विभाग संभाला। रेल मंत्री बनने के बाद जब एक भीषण रेल हादसा हुआ, तो उन्होंने नैतिकता का उदाहरण पेश करते हुए इस्तीफा दे दिया – यह उनकी ईमानदारी की मिसाल भी बना।

नेहरू जी के निधन के बाद 9 जून 1964 को लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने। उनका कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना किया। 1965 में भारत-पाक युद्ध के समय उन्होंने न सिर्फ सेना को प्रोत्साहित किया, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी मजबूत करने के लिए नीतियां बनाईं।

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025: युद्धकाल के दौरान उन्होंने खाद्यान्न संकट से निपटने के लिए हरित क्रांति की आधारशिला रखी और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया। उनका सादा जीवन और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यशैली आज भी प्रेरणा देती है। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते के बाद उनकी अचानक मृत्यु ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया।

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Motivational Quotes: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पढ़ें उनके अतुल्य विचार

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025

हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं

हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी के साथ लड़ना चाहिए, जितना हम युद्ध में लड़ते हैं।

आजादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिकों का काम नहीं है। इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा। यह पूरे देश का कर्त्तव्य है।

लोगों को यह याद रखना चाहिए कि सच्चा स्वराज या लोकतंत्र कभी भी असत्य व हिंसा के बल से प्राप्त नहीं हो सकता है।

देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

हम केवल खुद के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्तव्य होता है।

Lal Bahadur Shastri Jayanti Wishes: शास्त्री जी के जन्मदिन पर ऐसे दें शुभकामनाएं

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025

"जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले,
देशभक्ति की मिसाल हमारे शास्त्री जी को शत् शत् नमन।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश के सच्चे सपूत,
सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक
लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती पर श्रद्धांजलि।
शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं।

जिन्होंने देश को आत्मनिर्भरता और दृढ़ निश्चय की राह दिखाई,
ऐसे महान नेता को शत् शत् नमन।
लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि।

सादगी और देशसेवा की प्रतिमूर्ति,
हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को
उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित।

"न कभी झुके, न कभी रुके,
देशभक्ति की ऐसी मिसाल हैं शास्त्री जी।"
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

देश के लिए जीना और मरना जिसने सिखाया,
सच्चे नेतृत्व की परिभाषा जिसने रचाई,
ऐसे लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन।
शास्त्री जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें: “अहिंसा और सत्यता के पुजारी थे महात्मा गांधी”, बापू के जन्मदिन पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×