टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फरीदाबाद में पति को बंधक बनाकर पत्नी से किया गैंगरेप

NULL

05:06 PM Jan 17, 2018 IST | Desk Team

NULL

हरियाणा में गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दे कि ताजा मामला फरीदाबाद का है जहां एक घर में घुस कर 6 बदमाशों ने महिला के पति और नौकर को बंधक बना लिया। इसके बाद दरिंदों ने महिला के साथ गैंगरप किया।

अपनी घिनौनी हरकत को अंजाम देकर बदमाशों ने घर से नकदी और जेवर लूट लिए और फरार हो गए। जाते-जाते उन लोगों ने महिला के पति को घर के पीछे एक गड्ढे में फेंक दिया था। बदमाशों ने इस पूरी वारदात को हथियारों के बल पर अंजाम दिया। उसके बाद घर में मौजूद किराएदार के साथ मारपीट कर उसे रस्सियों से बाद के बाँध दिया।

वही , महिला का आरोप है की इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंग रेप किया। बलात्कार के बाद बदमाश महिला को चारपाई से बांधकर उसके गहने तथा घर में रखी लाखों रुपए की नकदी भी अपने साथ ले गए, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के पति की माने तो सुबह गांव के लोगों ने उसे देखकर रस्सियां खोली और फिर जब वो घर के अंदर घुसा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी चारपाई से बंधी हुई थी और किरायेदार भी पड़ोस वाले कमरे में रस्सियों से बंधा हुआ था, जिसके बाद उसने पुलिस को सुचना दी । और पुलिस ने स्वयं उसकी पत्नी को रस्सियों से खोला।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। ये घटना सोमवार देर की है। बल्लभगढ़ पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पहुँच कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने 6 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि इन बदमाशों में एक उसका दूर का रिश्तेदार है। इसके साथ पीड़ित महिला ने चार बदमाशों ककी पहचान कर ली है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article