Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में 20 साल की लड़की से गैंगरेप, 5 आरोपी हिरासत में

NULL

12:50 PM Dec 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

दिल्ली में महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार रात एक 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप होने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे से तीन आरोपी नाबालिग हैं। ये सभी स्कूल छोड़ चुके है। वही पुलिस इनकी सही उम्र का पता लगाने के लिए दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि लड़की सभी युवकों को जानती है। लड़़की ने गुरुवार को देर रात अपनी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) असलम खान ने कहा कि पीड़िता ने पुलिस को देर रात करीब दो बजे फोन किया था। इसके बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, पीड़िता ने कहा कि वो सभी को पहले से जानती थी और सड़क पर उन लोगों के साथ घूम रही थी, तभी वो लोग उसे कूड़े के ढेर के पास ले गए और उसके साथ रेप किया। रेप के बाद लड़की ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया जिसके तुरंत बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का सिटी हॉस्पिटल में मेडिकल जांच करवाई जिसमे में रेप की पुष्टि होगी। पड़ित लड़की के बयान के आधार पर जहांगीरपुरी थाने में केस दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों ने दावा किया है कि उनकी उम्र 18 साल से कम है और इसकी जांच हो रही है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Advertisement
Advertisement
Next Article