Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ganpat vs Eknath Shinde : BJP विधायक बने क्रिमिनल, CM एकनाथ शिंदे को बताया दोषी

10:14 AM Feb 04, 2024 IST | Beauty Roy
Ganpat vs Eknath Shinde

Ganpat vs Eknath Shinde : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद मामले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड को बहस (Eknath Shinde) के दौरान पुलिस स्टेशन में ही इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर कर दिया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड (Ganpat vs Eknath Shinde) ने इस पूरी घटना के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दोषी ठहराया है।

Highlights

क्या था पूरा मामला ?

Advertisement
Ganpat vs Eknath Shinde

BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और शिंदे गुट (Ganpat vs Eknath Shinde) के नेता महेश गायकवाड़ के बिच जमीनी विवाद को लेकर बहस चल रही थी। जिसको लेकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जहां बहस के दौरान BJP विधायक गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर कर दिया। जिसके बाद थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आखिर Ganpat ने CM Eknath Shinde को क्यों बताया दोषी?

Ganpat vs Eknath Shinde

गणपत ने इस पूरी घटना के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे (Ganpat vs Eknath Shinde) ने मुझे अपराधी बना दिया है। एक ऑडियो क्लिप में वो ये कहते हुए सुनाई दे रहे है कि मेरे बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में दुर्व्यवहार किया गया और मेरी जमीन जबरदस्ती मुझसे छीनी गई। अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहते हैं, तो राज्य में अपराधी बढ़ेंगे। उन्होंने मुझ जैसे अच्छे इंसान को भी अपराधी बना दिया है।

CM Eknath को बताया धोखेबाज

Ganpat vs Eknath Shinde

गणपत ने आरोप लगाते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने जैसे उद्धव ठाकरे को धोखा दिया, वैसे भाजपा को भी देंगे। इसके साथ ये भी आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर मेरे किए सारे काम का श्रेय ले लिया है। उन्होंने मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है। शिंदे को बताना चाहिए कि इस भ्रष्टाचार (Ganpat vs Eknath Shinde) में उन्होंने कितना पैसा बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र विनती करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र को अच्छे से चलाना है तो, एकनाथ शिंदे को इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article