चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी ये शानदार पहाड़ी नथ, 5-7 ग्राम गोल्ड में भी मिलेगा चाँद सा नूर
Garhwali Nath Design: महिलाएं सोलह सिंगार न करें ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को फंक्शन या इवेंट में मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वे एक से एक आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आप भी किसी खास फंक्शन के लिए अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट पहाड़ी नथ डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
Garhwali Nath Design: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी ये शानदार पहाड़ी नथ
1. Bridal Garhwali Nath
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं, तो अब आप इस तरह की ब्राइडल पहाड़ी नथ को शामिल कर सकती हैं। ऐसी पहाड़ी नथ इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी। ऐसी नथ डिजाइंस को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं।
2. Kumaoni Nath Design
कुमाऊंनी नथ उत्तारखंड की नथों की एक डिजाइन है। इसकी डिजाइन काफी सरल लेकिन आकर्षक होती है। इस नथ का साइज काफी बड़ा होता है। इसका गोल पैटर्न होता है, जिसे तरह-तरह से सुंदर डिजाइन बने रहते हैं। दुल्हनों पर ये नथ काफी सुंदर दिखता है।
3. More Pahadi Nath
कुछ सालों पहले मोर के डिजाइन वाली नथ मार्केट में आई थी। लेकिन आज भी इसकी डिमांड लोगों के बीच देखने को मिलती है। ये नथ दिखने में काफी सूबसूरत है। जिसकी वजह से ये आज भी डिमांड में है।
4. Pure Gold Pahadi Nath
Pahadi Nath भारी और बड़ी होती है। इस तरह की नथ साड़ी और लहंगा दोनों ब्राइडल वियर पर अच्छी लगती है। पहाड़ी नथ डिजाइन इन दिनों नॉन-पहाड़ी दुल्हनों में भी फैशन में हैं, जो अपने ब्राइडल लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।
5. Traditional Pahadi Nath
यह पारंपरिक नथ का डिजाइन है। यह नथ डिजाइन आज भी उत्तराखंड की महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण इस नथ का सिंपल डिजाइन है। इस नथ में रंग-बिरंगी मोतियों का काम होता है। इस नथ को आप आसानी से पहन भी सकती हैं।