For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Garuda Saga: BGMI मेकर्स ने रोलआउट किया नया गेम

06:23 PM Feb 28, 2024 IST | Nisha Pathak
garuda saga  bgmi मेकर्स ने रोलआउट किया नया गेम

Garuda Saga: क्राफ्टन इंडिया ने BGMI को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। कंपनी ने अलकेमिस्ट गेम्स के साथ मिलकर गरुड़ सागा मोबाइल गेम लॉन्च किया है। अब इस गेम को लोगों के लिए रोटआउट किया जा रहा है। इस गेम का नाम Garuda Saga है। यह एक भारतीय-थीम वाला रॉगुलाइक मोबाइल गेम है। इसे भारतीय यूजर्स लिए तैयार किया गया है। आइए इस बारे में जानते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें Garuda Saga गेम

  • अगर आप इस गेम को खेलना चाहते हैं तो क्राफ्टन ने गरुड़ सागा गेम को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है।
  • आप इस गेम को Google Play Store के साथ-साथ Apple App Store की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको ऐप स्टोर पर जाकर गेम खोजें और डाउनलोड करने के लिए 'इंस्टॉल का बटन दबाएं।

गरुड़ सागा का खास फीचर

क्राफ्टन के नए गेम की बात करें तो यह मोबाइल RPG है, जो सिंगल-प्लेयर एक्शन-एडवेंचर का अनुभव देता है। इसमें आपको प्लेयर्स धनुष का इस्तेमाल करने वाले गरुड़ की भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे अपने गुरु, अल्लू को बचाने के लिए कालकोठरी में नेविगेट करते हैं, जिसमें उन्हें कैद किया गया है।

इस गेम को कंंट्रोल करना बहुत आसान है और आपको यूनिक एक्सपीरियंस देता हैं। इसमें आपको बीते हुए कल के कुछ पहलूओं को हल करना होता है, जिसके बाद आप बर्फ, आग और बिजली जैसी मौलिक शक्तियों को अनलॉक कर सकते है।यह आपको गेम में आगे जानें में मदद करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×