टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पायलट को रोकने के लिए गहलोत ने बनाया मास्टर प्लान, CM की रेस में करीबियों को किया खड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत मान चुके है। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है।

02:43 PM Sep 23, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत मान चुके है। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत मान चुके है। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ ही वो सीएम पद भी अध्यक्ष बनने के बाद त्याग देंगे ये बात भी लगभग तय है, लेकिन गहलोत का राजस्थान को लेकर मोह छूट नहीं रहा है। वो किसी भी हाल में सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते है, लेकिन राहुल गांधी के ‘एक व्यक्ति एक पद’ के फॉर्मूले पर कायम रहने की वजह से वो कुछ कर नहीं पा रहे है। 
Advertisement
 इसी के साथ खबर आ रही की अगर गहलोत अध्यक्ष बनते है तो राजस्थान का सीएम सचिन पायलट को बनाया जाएगा। इसके लिए पायलट ने राहुल से लेकर सोनिया गांधी तक से मुलाकात कर ली है। लेकिन, खबरों की माने तो गहलोत पायलट के नाम पर राजी नहीं है, वो अपने किसी करीबी को सीएम बनाना चाहते है, ताकि बैकसीट पर रहकर वो राज्य में अपना कंट्रोल रख सके।
सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाना चाहते है गहलोत 
एक रिपोर्ट के अनुसार अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने गहलोत ने कुछ लोगों के नाम रखे है, जिन्हे वो सीएम बनाना चाहते है। सबसे पहला नाम विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी का है। इनके गांधी परिवार से अच्छे रिश्ते है। इन नामों में रघु शर्मा और बीडी कल्ला का भी जिक्र है। ये दोनों नेता भी सीपी जोशी की तरह ही ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।
वही, शांति लाल का भी नाम शामिल है। ये वैश्य समुदाय से आते हैं। शांति लाल धारीवाल अशोक गहलोत के करीबी हैं और प्रभावशाली नेता हैं। इनकी पार्टी के नेताओं के बीच अच्छी पकड़ है। बहरहाल, गहलोत किसी का भी नाम ले ले, लेकिन सचिन पायलट किसी भी हाल में ये मौका नहीं छोड़ना चाहते है।

Advertisement
Next Article