राजस्थान में हुई हिंसा को लेकर गहलोत का अमित शाह को 'चेक मैट'! गृह मंत्री को दे डाली खुली चुनौती
राजस्थान हिंसा को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा वार करते हुए कहा कि अगर गृह मंत्री में दम है तो गृह मंत्रालए एक कमेटी बनाएं जिसमें हाई कोर्ट जज हों, सुप्रीम कोर्ट जज हों
03:50 PM May 05, 2022 IST | Desk Team
राजस्थान इस समय हिंसा की आग में जल रहा है जिसकों लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने औपचारिक तौर से बयान जारी किया है कि यह हमारे राज्य में यह दंगो ऐसी पार्टी करवा रही है जो अपनी सत्ता जल्द ही राजस्थान में देखना चाहती हैं। उन्होने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम लिए बिना कहा – इन पार्टीयों की यह ख्वाहिश रहती है कि राज्य में दंगो करवाओ और बाद में दंगों पर एक प्रवचन देकर जनता को अपनी तरफ कर लो। अशोक गहलोत नें करौली हिंसा को लेकर एक बयान जारी किया कि हमारे यहां जो दंगो हुए वह विपक्ष की फैक्ट्री में तैयार किये गए कठपुतली वाले लोग थे जिन्होने यहां आकर राज्यों में लोगों की एकता को भंग करने की कोशिश की हैं। हिम्मत है तो हाल ही में हमारे देश के सात राज्यों में जो त्यौहारों के समय दंगे हुए उनकी निष्पक्ष जांच करवाओं।
Advertisement
गहलोत ने शाह को दिया चेक इन मेट
राजस्थान हिंसा को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा वार करते हुए कहा कि अगर गृह मंत्री में दम है तो गृह मंत्रालए एक कमेटी बनाएं जिसमें हाई कोर्ट जज हों, सुप्रीम कोर्ट जज हों, और जांच हो कि वास्तव में करौली के बाद 7 राज्यों में जो दंगे भड़के, उनकी जड़ में क्या था, क्या भावना थी, क्या प्लानिंग थी, तमाम बातें सामने आ जाएंगी और आगे दंगे होने रुक जाएंगे.
दंगो के पीछे है केंद्र सरकार
अशोक गहलोत बोले कि आगामी समय में भाजपा चुनाव हमारे राज्य में हारने वाली है जिसकों लेकर वे दंगे भड़का कर और आग लगाकर सत्ता में आना चाहते हैं। हर जगह मौका देख रहे हैं कि कैसे हालात को बिगाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दंगों में निर्दोष लाेगों का नुकसान होता है और हम यह होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों से कहा कि वे राजस्थान को बख्शें। दंगे भड़के यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहां लोगों को शांति से रहने दें। इससे आम लोगों का नुकसान हो रहा है।
जोधपुर में हुआ था बवाल
दरअसल सोमवार रात जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर धार्मिक झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया था और स्थिति पथराव में बदल गई। दोनों ओर से हो रहे पथराव में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी व अन्य लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे चले पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया और आसूंगैस के गोले भी दागे गए थे। इलाके की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि, जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है।
Advertisement