टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गहलोत के ओएसडी ने राजस्थान सरकार की आलोचना को किया खारिज, कही यह बात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाध‍िकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस नीत सरकार की आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि राजस्‍थान सरकार हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

01:34 AM Sep 11, 2022 IST | Desk Team

शाह ने जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अशोक गहलोत नीत राज्य सरकार पर किसानों की कर्जमाफी सहित अन्‍य चुनावी वादों पर पूरा नहीं उतरने का आरोप लगाया था। शाह के इस बारे में एक ट्वीट पर शर्मा ने प्रत्‍युत्‍तर में लिखा है, ‘‘जिन्हें आप वादे याद कराने आए हैं, वो अपने हर वादे का हिसाब रोज जनता के बीच और मीडिया के सामने आकर खुद रखते हैं… अभी तक जन घोषणा पत्र के 501 वादों में से 377 वादे (75 प्रतिशत) पूरे किये जा चुके हैं और 104 वादे (21 प्रतिशत) प्रगति पर हैं।’’
शर्मा के अनुसार, ‘‘हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।’’ शर्मा ने अलग-अलग ट्वीट में कहा है, ‘‘मुख्‍यमंत्री गहलोत ने युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजन का वादा किया गया था और उसी अनुरूप पहले दिन से ही कार्य किया है, राजस्‍थान सरकार द्वारा अभी तक 1.29 लाख युवाओं को नौकरियां दे दी गई हैं, 1 लाख प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख देने की घोषणा की है।’ उनके अनुसार 14 हजार करोड़ से अधिक राशि के किसानों के कर्जे माफ किये गए हैं।’’
Advertisement
Next Article