W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna: घर में पीपल का पेड़ उगने पर क्या करें, जानें इसका महत्व और वास्तु के नियम

05:21 PM Sep 02, 2025 IST | Shweta Rajput
ghar me peepal ka ped ugna  घर में पीपल का पेड़ उगने पर क्या करें  जानें इसका महत्व और वास्तु के नियम
Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna
Advertisement

Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ (Peepal Tree) को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस पेड़ को सनातन धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। इस पीपल के पेड़े से कई सारे वास्तु नियम भी जुड़े हुए हैं। इस पेड़ को काटना काफी अशुभ माना जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। लेकिन इसके साथ ही अगर पीपल का पेड़ घर में उग जाए तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीपल के पेड़ का उगना बहुत अशुभ होता है। इससे घर की सुख-शांति में बाधा आ सकती है और घर में कई समस्याओं का आगमन भी हो सकता है।

Also Read:- Shukrawar puja vidhi in Hindi: शुक्रवार का व्रत रखने से घर में आएगी सुख-शांति, जानिए क्या है पूजा की विधि

Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna: घर में पीपल का पेड़ उगने पर क्या करें (Peepal Tree)

Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna
Ghar Me Peepal Ka Ped Ugna

अगर आपके भी घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो यह अच्छी बात की तरफ इशारा नहीं है। घर में पीपल का पेड़ आसतौर पर पक्षियों द्वारा गिराए गए बीजों के कारण उगता है, जो दीवारों में पड़ी दरारों को ढूंढकर उसमें उग जाता है। पीपल के पेड़ का घर में उगना बहुत अशुभ होता है। इसलिए पीपल के पेड़ को घर में नहीं उगने देना चाहिए और उग आये तो उसे उखाड़ देना चाहिए। अगर आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग गया है तो तुरंत आपको ये काम करना चाहिए।

1. अगर आपके घर में भी पीपल का पेड़ उग गया है तो इसके कुछ समय तक थोड़ा बड़ा होने दें फिर इसे इसकी मिट्टी और जड़ों सहित निकालकर किसी दूसरे स्थान पर लगा दें।

2. घर में पीपल का पेड़ होना अशुभ माना जाता है। इसको काटना भी नहीं चाहिए, बल्कि इसको जड़ों सहित खोदकर किसी दूसरे स्थान पर लगा देना चाहिए।

3. पीपल का पेड़ घर में होने से परिवार के लोग तरक्की नहीं कर पाते और इसके होने से रोज नई समस्याओं का जन्म होता है।

4. अगर आपको घर में बार-बार पीपल का पेड़ उग रहा है तो आपको 45 दिनों तक विधिपूर्वक पीपल देवता की पूजा करनी चाहिए।

5. पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध चढ़ाते रहें। फिर 45 दिन बाद पीपल के पौधे को जड़ समेत किसी दूसरे जगह पर लगा दें। ऐसा करने से वास्तु दोष भी नहीं लगेगा।

Also Read:- Vishnu Bhagwan Ki Aarti Lyrics: इन आरतियों से करें भगवान विष्णु का गुणगान, सुख संपत्ति समेत मिलेगी असीम कृपा

Peepal Ke Ped Ka Mahatav: जानें पीपल के पेड़ा का क्या है महत्व (Peepal Tree) 

Peepal Ke Ped Ka Mahatav
Peepal Ke Ped Ka Mahatav

पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में मोक्ष का पेड़ माना जाता है। इस पेड़े के नीचे ही भगवान गौतमबुद्ध ने अपार ज्ञान प्राप्त किया था। इसी वजह से पीपल के पेड़ को "बोधि वृक्ष" भी कहा जाता है। इतना ही नहीं पीपल के पेड़ को बौद्ध धर्म में जागरूकता और आत्मज्ञान का प्रतीक भी माना जाता है। पीपल के पेड़ को जन्म और पुनर्जन्म के चक्र का प्रतीक माना जाता है। इसकी विधिपूर्वक पूजा करने से जन्म-मरण के चक्र से मनुष्य को मुक्ति मिलती है।

पीपल का पेड़ जीवों को 24 घंटे ऑक्सीजन देता है, इसलिए इसे जीवन का रक्षक भी कहा जाता है। पीपल के पेड़ के पास जाने से और केवल इसे छूने मात्र से ही व्यक्ति को सकारात्मक उर्जा का अनुभव होता है। इतना ही नहीं इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास भी माना जाता है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से पापों का नाश होता है और आत्मा की शुद्धि होती है। पीपल के पेड़ की जो महिला परिक्रमा करती है तो उसे संतान सुख की प्राप्ति और परिवार में खुशहाली मिलती है।

Also Read:- Pitra Dosh Ke Upay: गरुड़ पुराण में बताए गए ये उपाय करेंगे पितृ दोष को दूर, जानें इसके लगने का कारण

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×