घर में घड़ी लगाते समय ध्यान रखें ना करें ये गलती,घर की घड़ी बदल सकती है आपकी किस्मत
घर की घड़ी हमारी किस्मत बदल सकती है अगर सही दीवार और सही दिशा में लगाया जाए तो। आइए जानते है घड़ी की सही दिशा।कहते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवार पर टंगी घड़ी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। घड़ी की दिशा का असर हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप से पड़ता है।
04:32 PM Nov 10, 2022 IST | Desk Team
घर की घड़ी हमारी किस्मत बदल सकती है अगर सही दीवार और सही दिशा में लगाया जाए तो। आइए जानते है घड़ी की सही दिशा।कहते है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार दीवार पर टंगी घड़ी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। घड़ी की दिशा का असर हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप से पड़ता है।
Advertisement

Advertisement
जीवन में समय का बड़ा महत्व है। समय ही जिंदगी में सही राह दिखाता है, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है समय की सही दिशा। हम आमतौर पर दीवार घड़ी को अपनी सुविधानुसार कहीं भी लटका देते हैं, जो वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र में घड़ी की सही दिशा के बारे में बताया गया है।सही दिशा में घड़ी नहीं होने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।इस कारण जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
समय का इंसान के जीवन में विशेष महत्व है। समय के मुताबिक चलना, समय से काम करना और समय का ख्याल रखकर ही किसी भी काम को करना हर किसी की जरूरत है। करते भी हैं कि जो समय का साथ नहीं देता है, समय उसका साथ छोड़ देता है।

सबसे पहले जानते है कि किस दिशा में घड़ी नही लगानी चाहिए-
अगर घर के किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है तो उसे तुरंत उतार दें, ऐसा इसलिए क्योंकि घड़ी के नीचे से जो भी गुजरता है उस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे अधिक पड़ता है।
वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में घड़ी को लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने पर घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनका कोई भी काम समय पर नहीं होता है।
इसके अलावा घड़ी को पश्चिम दिशा में भी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर में रहने वाले व्यक्ति के जीवन में बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
इस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ- पूर्व दिशा में घड़ी लगाना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीवार घड़ी गोल होनी चाहिए. पेंडुलम वाली दीवार घड़ियां कभी भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए।दीवार घड़ी हमेशा चालू रहनी चाहिए।घड़ी को हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखना चाहिए. दीवार की घड़ी को टूटे शीशे में नहीं रखना चाहिए. नीले, काले और केसरिया रंग की घड़ी अशुभ मानी जाती है।ऐसी घड़ी को कभी न लें।घड़ी का समय सही चलना चाहिए।अगर घड़ी सही समय नहीं बता रही है तो इसे बदल देना चाहिए. है।