Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गिरिराज ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा - शाहीन बाग में पल रहे 'आत्मघाती बम हमलावर'

केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने आज आरोप लगाया कि शाहीन बाग में ”आत्मघाती बम हमलावर” पल रहे हैं, जहां सीएए के विरोध में कई हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं।

05:01 PM Feb 06, 2020 IST | Shera Rajput

केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने आज आरोप लगाया कि शाहीन बाग में ”आत्मघाती बम हमलावर” पल रहे हैं, जहां सीएए के विरोध में कई हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने आज आरोप लगाया कि शाहीन बाग में ”आत्मघाती बम हमलावर” पल रहे हैं, जहां सीएए के विरोध में कई हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं। 
Advertisement
गिरिराज ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए एक महिला के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने एक अन्य वीडियो साझा करते हुए कहा कि बच्चों के दिमाग में जहर भरा जा रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चे कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। 
गिरिराज ने आरोप लगाया, ”यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।” 
इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान महिलाएं इस्लामी इतिहास की एक लड़ाई में मुसलमानों को मिली शहादत का बखान कर रही थीं और शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान बीमार जिस बच्चे की मौत हुई उसके परिजनों ने दावा किया कि उनका बच्चा शहीद हुआ है। 
उन्होंने दावा किया कि शाहीन बाग में भारत को इस्लामिक देश बनाने को लेकर भाषण दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसने उन्हें पाकिस्तान के लिये जिन्ना के आंदोलन की याद दिला दी। 
शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा उनके प्रदर्शन को बदनाम कर रही है। उनका दावा है कि वह भेदभावपूर्ण संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। 
Advertisement
Next Article