For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर युवती ने की आत्महत्या

02:17 PM Mar 20, 2024 IST | Jivesh Mishra
अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर युवती ने की आत्महत्या

UP: जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी के साथ पकड़े जाने और फिर पिटाई किए जाने के कुछ घंटों बाद 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना के संबंध में उसके प्रेमी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Highlights:

  • अपने प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर युवती ने की आत्महत्या
  • ‘ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी पर हमला किया था’
  • पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में रोहित को गिरफ्तार कर लिया

 

‘ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी पर हमला किया था’

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी पर हमला किया था और इस घटना का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी को और हमला करने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया

उन्नाव पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, फतेहपुर चौरासी थाना अंतर्गत एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने 18 मार्च की रात अपने घर में कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि युवती का रोहित निषाद (25) के साथ कथित प्रेम प्रसंग था और दोनों 18 मार्च की शाम एक खेत में मिले थे। पुलिस के मुताबिक, जब कुछ ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया और इस घटना का वीडियो भी बनाया।

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में रोहित को गिरफ्तार कर लिया

ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना से क्षुब्ध युवती ने घर लौटने पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस बीच, महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इसी के साथ ही छह अन्य ग्रामीणों- छोटू, मोहनलाल, विजय, रामविलास, विनोद और रजत को आत्महत्या के लिए उकसाने और जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×