Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गणित के इस सवाल को बच्ची ने बताया 'बेकार', कहा नहीं करूंगी सॉल्‍व

किसी भी इंसान में गलत चीज का विरोध करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। और यही वो हिम्मत है जो बड़ों-बड़ों में भी नहीं होती है।

10:55 AM Oct 14, 2019 IST | Desk Team

किसी भी इंसान में गलत चीज का विरोध करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। और यही वो हिम्मत है जो बड़ों-बड़ों में भी नहीं होती है।

किसी भी इंसान में गलत चीज का विरोध करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। और यही वो हिम्मत है जो बड़ों-बड़ों में भी नहीं होती है। लेकिन एक छोटी सी बच्ची ने ऐसा काम कर दिखाया जिसने समझदारी के मामले में अच्छो-अच्छो को पीछे छोड़ दिया है। 10 साल की छोटी सी बच्ची जिसका नाम रिदम पेचको है उसकी मम्मी नाओमी ने जब उसकी होमवर्क कॉपी चेक करी तब उन्होंने उसमें कुछ ऐसा देखा की वह भी एक फेर को ऐसा देख हैरान रह गई।
Advertisement
रिदम ने अपनी मैम के लिए कुछ ऐसा चौंका देने वाला मैसेज लिखा कि नाओमी उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकी। गणित के एक सवाल का रिदम ने इस तरह से जवाब दिया कि अब उसकी चारों ओर जमकर तरीफें हो रही हैं। 
इस मासूम बच्‍ची ने अपने टीचर को लिखा, क्‍या!! यह अपमानजनक है। माफी चाहूंगी, मैं इस सवाल का जवाब नहीं लिख सकती। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि गणित के होमवर्क में रिदम से एक सवाल पूछा गया,इस सवाल में तीन महिलाओं के वजन की तुलना करने को कहा गया था। सवाल के मुताबिक क्लास 4 की तीन लड़कियों इसाबेल,इरीन और सुइ की उम्र बताई गई। अब इसमें प्रश्न का उत्तर बताना था कि इनमें से इसाबेल का वजन सबसे उम्र वजन वाली लड़की से कितना ज्यादा होगा। 
इसी सवाल से रिदम काफी ज्यादा दुखी हुई। उसने ना केवल इस सवाल को छोडऩे का मन बनया बल्कि इसके साथ ही एक नोट भी लिखा। रिदम ने सवाल के चारों ओर एक घेरा बना दिया और लिखा कि वह यह सवाल हल नहीं करेंगी। क्योंकि यह अपमानजनक सवाल है। रिदम ने अपनी टीचर को नोट लिखकर कहा डियर मिसेज शॉ ,मै अभद्र नहीं बनना चाहती हूं,लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि यह गणित का पूछा गया सवाल बिल्कुल अच्छा नहीं था। क्योंकि इस सवाल में लोगों के वजन को लेकर राय बनाई जा रही है। जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता…रिदम।
इसके बाद टीचर ने भी रिदम से कहा कि वह यह सवाल छोड़ सकती है। वहीं सोशल मीडिया की जनता का कहना है कि जब इतनी छोटी उम्र में बच्चों में इतनी ज्यादा समझदारी हो सकती है तो इस समाज को बेहतर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। इसके साथ ही लोग रिदम के जवाब का सम्मान कर रहे हैं।
Advertisement
Next Article