गोवा चुनाव : कांग्रेस के उम्मीदवारों की नयी सूची में भाजपा, आप के पूर्व नेताओं के नाम शामिल
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों की नयी सूची में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कार्लोस अल्मेडा और आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स का नाम शामिल है।
11:46 PM Jan 20, 2022 IST | Shera Rajput
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों की नयी सूची में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कार्लोस अल्मेडा और आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स का नाम शामिल है।
कांग्रेस अब तक 29 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है
कांग्रेस अब तक राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 29 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा।
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने बृहस्पतिवार को पणजी, शिरोदा, वास्को, बेनौलिम और कर्चोरेम सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
कांग्रेस ने एल्विस को पणजी जबकि अल्मेडा को वास्को सीट से मैदान में उतारा है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel