For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gold Mines: भारत के इन राज्यों में है सोने की खदान, हजारों टन सोने का होता है उत्पादन

02:12 PM Jul 12, 2025 IST | Himanshu Negi
gold mines  भारत के इन राज्यों में है सोने की खदान  हजारों टन सोने का होता है उत्पादन
Gold Mines:

Gold Mines: अंग्रेजों के समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था और आज भी भारत सोने की चिड़िया से कम नहीं है। भारत के कई राज्यों में सोने की बड़ी बड़ी खदानें हैं जहां साल भर में हजारों टन सोने का उत्पादन किया जाता है। बता दें कि सबसे ज्यादा भारत के कर्नाटक राज्य में सोने की खदानें है और यहां सबसे ज्यादा सोने का उत्पादन किया जाता है। विस्तार से जानते है कि भारत की सोने के खदानों के बारे में, इन खदानों की कारण ही आज भारत की सोने की चिड़िया का महत्व कायम है।

सोनभद्र Gold Mines

GSI ने वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गोल्ड माइन्स की खोज की थी अब इसे सोनभद्र गोल्ड माइन्स के नाम से जाता है। अनुमान है कि सोने की इस खदान में लगभग 700 टन सोना मौजूद है। इस खदान में सोना के साथ लोहा, चांदी और तांबा भी मौजूद है।

KGF Gold Mines

कर्नाटक राज्य में स्थित KGF सोने की खदान की खोज अंग्रेजों के समय 1880 सन् में हुई थी और वर्ष 2001 तक इस खदान में सोने की माइनिंग की गई थी। इस दौरान इस खदान में कुल 800 टन सोने की माइनिंग की गई थी।

हट्टी Gold Mines

कर्नाटक के हट्टी सोने की खदान में सोने की भरमार है। बता दें कि यह खदान रायचूर जिले में स्थित है और प्रत्येक वर्ष लगभग 1.8 टन सोना का उत्पादन किया जाता है। इस खदान का इतिहास लगभग 2 हजार वर्ष पहले का माना जाता है और प्राचीन ग्रंथों में भी इसका उल्लेख किया गया है।

कैसे निकाला जाता है सोना ?

सोने की खदानों में से सोना निकालने के लिए ड्रिल और ब्लास्ट किया जाता है। यह सभी प्रक्रिया भूवैज्ञानिकों और इंजीनियरों की देखरेख में की जाती है जिससे खदान को भी नुकसान ना पहुंचे और ब्लास्ट होने के बाद सोना को भी सही तरीके से बाहर निकाला जा सके।

 

ALSO READ: Petrol-Diesel Rate: तेल कंपनियों ने जारी किए दाम, जानें आज का रेट 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×