Gold Rate Today 31 Oct: मात्र 1500 में बनवाएं चांदी, आज फिर टूटा सोने चांदी का भाव, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा रेट
Gold Rate Today 31 Oct: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि सोने चांदी की कीमत में पहले भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन धनतेरस के बाद से गिरावट का दौर जारी है। पिछले 10 दिनों में सोने का भाव लगभग 10,090 टूटा था और चांदी के भाव में 13,000 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। आज एक बार फिर सोने और चांदी की चमक फिकी पड़ी है। अगर आप ही आभूषण बनाने की सोच रहे है तो पहले आज 24k 22k 18k 14k सोने का भाव जरूर देखें। विस्तार से जानते है आज का ताजा भाव
Gold Silver Rate Today 31 Oct: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

अक्टूबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो का भाव लगातार टूट रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और कमी आने की संभावना है। विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?
| धातु (Metal) | कैरेट / शुद्धता | कीमत (₹) | मात्रा (Unit) | 
|---|---|---|---|
| सोना (Gold) | 24 कैरेट | ₹1,21,620 | प्रति 10 ग्राम | 
| सोना (Gold) | 23 कैरेट | ₹1,20,045 | प्रति 10 ग्राम | 
| सोना (Gold) | 22 कैरेट | ₹1,11,490 | प्रति 10 ग्राम | 
| सोना (Gold) | 18 कैरेट | ₹91,250 | प्रति 10 ग्राम | 
| सोना (Gold) | 14 कैरेट | ₹70,500 | प्रति 10 ग्राम | 
| चांदी (Silver) | 999 शुद्धता | ₹1,50,900 | प्रति किलोग्राम | 
Gold Rate Today 31 Oct: प्रमुख शहरों में सोने का भाव
| शहर (City) | 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) | 
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | ₹1,21,620 | ₹1,11,490 | 
| अहमदाबाद (Ahmedabad) | ₹1,21,520 | ₹1,11,390 | 
| अयोध्या (Ayodhya) | ₹1,21,620 | ₹1,11,490 | 
| बैंगलोर (Bangalore) | ₹1,21,470 | ₹1,11,340 | 
| कोलकाता (Kolkata) | ₹1,21,470 | ₹1,11,340 | 
| चंडीगढ़ (Chandigarh) | ₹1,21,620 | ₹1,11,490 | 
| पुणे (Pune) | ₹1,21,470 | ₹1,11,340 | 
Silver Rate Today 31 October: विभिन्न शहरों में चांदी का भाव

| शहर (City) | चांदी (Silver) की कीमत (₹ प्रति किलोग्राम) | 
|---|---|
| लखनऊ (Lucknow) | ₹1,50,900 | 
| दिल्ली (Delhi) | ₹1,50,900 | 
| पटना (Patna) | ₹1,50,900 | 
| पुणे (Pune) | ₹1,50,900 | 
| केरल (Kerala) | ₹1,64,900 | 
| जयपुर (Jaipur) | ₹1,50,900 | 
Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।
Gold Rate Downfall Reason: सोने चांदी की कीमत में गिरावट

देशभर में सोने चांदी का दाम लगातार टूट रहा है। बता दें कि धनतेरस के बाद सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है जिससे दोनों की कीमत ऑल टाईम हाई से नीचे आ गई है। वहीं वैश्विक बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व के फैसले, डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार के कारण सोने चांदी का भाव लगातार टूट रहा है।

 Join Channel
 Join Channel 
  
  
  
  
  
 