झारखंड में महादेवशाल स्टेशन के निकट बोगदा सुरंग में मालगाड़ी बेपटरी, यातायात बाधित
झारखंड के चाईबासा जिले में दक्षिण-पूर्व रेल के चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल स्टेशन के निकट बोगदा सुरंग में शुक्रवार देर शाम एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया।
02:48 AM Jun 04, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
झारखंड के चाईबासा जिले में दक्षिण-पूर्व रेल के चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल स्टेशन के निकट बोगदा सुरंग में शुक्रवार देर शाम एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया।
Advertisement
चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) मनीष पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम अप लाइन पर एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे बेपटरी हो गए जिससे उक्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए चक्रधरपुर से रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
Advertisement

Join Channel